गरीबों के घरों में बनेगा शौचालय

Updated at : 23 Feb 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के घरों में बनेगा शौचालय

मुहिम : खुले में शौच से मुक्ति दिलाये जाने की पहल शुरू बिहारशरीफ : बिहारशरीफ शहर के लोगों को खुले में शौच करने से मुक्ति दिलाये जाने के लिए नगर निगम द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. शहरी गरीबों के घरों में शौचालय बनाया जा रहा है. वैसे लोग जिनके घर में शौचालय नहीं […]

विज्ञापन
मुहिम : खुले में शौच से मुक्ति दिलाये जाने की पहल शुरू
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ शहर के लोगों को खुले में शौच करने से मुक्ति दिलाये जाने के लिए नगर निगम द्वारा पहल शुरू कर दी गयी है. शहरी गरीबों के घरों में शौचालय बनाया जा रहा है. वैसे लोग जिनके घर में शौचालय नहीं हैं उनके घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है.
2011 के जनगणना के अनुसार बीपीएल परिवार को इसका लाभ दिलाया जा रहा है. शौचालय निर्माण का लाभ लेने वाले लाभुकों को र्सि करना यह है होगा कि विकास मित्र व वार्ड जमादार को आवेदन देना होगा. आवेदन देन के चंद दिनों के बाद भी योजना का लाभ दे दिया जायेगा. योजना की जानकारी व लाभुकों को वर्क ऑडर दिये जानेे के लिए सोमवार को नगर निगम में कार्यशाला का आयोजन किया गया. मेयर सुधीर कुमार ने कहा कि जो लोग योजना का लाभ लेना चाहते है.
वे अपना आवेदन दे. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि अभियान के तहत 12 हजार रुपये लाभुकों को दिये जाते हंै. घर में गड्डा खोदकर व उसका फोटो खिंचकर विकास मित्र को देना होगा . इसके बाद प्रथम किस्त के रुपये का भुगतान कर दिया जायेगा. शौचालय निर्माण पूरा करने के बाद शेष राशि दे दी जायेगी. उन्होंने कहा कि अब तक 250 लोगों के घरों में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा हो गया है. इसके साथ ही 900 घरों में निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर व प्रथम किस्त के रुपये भी दे दिये गये हैं.
उपमेयर शंकर कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ को स्वच्छ शहर बनाया जायेगा. महात्मा गांधी की 150 जयंती पर स्वच्छ भारत के तहत योजना का लाभ लोगों को दिलाया जा रहा है. इस मौके पर सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, वार्ड पाषर्द पवन प्रसाद, पप्पू यादव, लल्लु, संजय कुमार,पप्पू बनौलिया, अमरेश कुमार आदि मौजूद थे. .
सामुदायिक शौचालय की भी है योजना
मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि सामुदायिक शौचालय की योजना भी चलायी जा रही है. इसके तहत जिनके घर में जगह का अभाव है उक्त क्षेत्र के चार पांच की संख्या के लोग आवेदन देकर वहां की परती जमीन पर योजना का लाभ ले सकते हैं. शौचालय बनने के बाद हर लाभुक को एक-एक शौचालय की चाबी दे दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन