थाने की जीप ट्रक से टकरायी

Updated at : 19 Jan 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
थाने की जीप ट्रक से टकरायी

तीन पुलिसकर्मी हुए जख्मी गश्त लगाने के दौरान घटी घटना टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी जीप चालक ट्रक के साथ फरार, प्राथमिकी दर्ज बिहारशरीफ/नूरसराय (नालंदा) : गश्त में निकली थाने की जीप एक ट्रक से टकरा कर मौके पर पलट गयी. हादसे में जीप पर सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये. घटना जिले […]

विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मी हुए जख्मी

गश्त लगाने के दौरान घटी घटना
टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी जीप
चालक ट्रक के साथ फरार, प्राथमिकी दर्ज
बिहारशरीफ/नूरसराय (नालंदा) : गश्त में निकली थाने की जीप एक ट्रक से टकरा कर मौके पर पलट गयी. हादसे में जीप पर सवार तीन पुलिस कर्मी घायल हो गये. घटना जिले के नूरसराय थाने के बृजपुर गांव के समीप सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे घटी. घटना के तत्काल बाद सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
घटना के संबंध में पूछे जाने पर नूरसराय थानाध्यक्ष कमलजीत ने टेलीफोन पर बताया कि यह घटना मानवीय भूल के कारण घटी है. इस घटना में जीप पर सवार सहायक दारोगा राजेश कुमार, गृह रक्षक सुरेंद्र राम व कृष्णा यादव को चोटें आयी हैं. इस संबंध में पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन पर कांड दर्ज किया गया है. घटना के तत्काल बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. इधर, रविवार की देर संध्या स्थानीय पुलिस लाइन के समीप राहुल कुमार आरक्षी एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन