चावल गबन के आरोप में प्रमुख गिरफ्तार
Updated at : 17 Jan 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा के प्रखंड प्रमुख राजेश लाल को बिहार राज्य खाद्य निगम का एक करोड़ 10 लाख के चावल गबन कर लेने के आरोप में उनके गांव दरियापुर से गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी शुक्रवार की रात नगरनौसा व करायपरसुराय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में की गयी. प्रमुख राजेश लाल की राइस […]
विज्ञापन
नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा के प्रखंड प्रमुख राजेश लाल को बिहार राज्य खाद्य निगम का एक करोड़ 10 लाख के चावल गबन कर लेने के आरोप में उनके गांव दरियापुर से गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी शुक्रवार की रात नगरनौसा व करायपरसुराय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में की गयी. प्रमुख राजेश लाल की राइस मिल करायपरसुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव में संचालित है. उनके राइस मिल को बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा चावल बनाने के लिए दिया गया था.
प्रमुख पर आरोप है कि उन्होंने एसएफसी को चावल न लौटा कर उसे कालाबाजारी कर राशि का गबन कर लिया. प्रभारी उप समाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के निर्गत वारंट के आधार पर प्रमुख की गिरफ्तारी हुई. इस संबंध में करायपरसुराय थाने में केस संख्या 19/2014-15 दर्ज थी. गिरफ्तारी के बाद प्रमुख राजेश लाल को प्रभारी उप समाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित किया गया. संबंधित न्यायालय ने तत्काल पांच लाख रुपये जमा कराकर 31 मार्च, 2016 तक बाकी राशि भुगतान कर देने के आश्वासन पर प्रमुख को रिहा कर दिया गया.
उक्त राशि जमा नहीं किये जाने की स्थिति में प्रमुख को पुन: हिरासत में ले लिया जायेगा. करायपरसुराय के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नगरनौसा के प्रखंड प्रमुख राजेश लाल पर करीब आठ माह पूर्व चावल गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उन पर आरोप है कि धान अधिप्राप्ति का चावल लौटाने की जगह प्रमुख ने सारे चावल को शेष पेज 17 पर
चावल गबन के…
कालाबाजार में बेच दिया. कुछ दिन पूर्व प्रमुख की गिरफ्तारी का वारंट निर्गत हुआ था, जिसके आधार पर उनको हिरासत में लिया गया. तत्काल पांच लाख रुपया जमा करने और शेष राशि 31 मार्च 2016 तक जमा कर देने के आश्वासन के बाद उनको फिलहाल रिहा कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




