चुनाव को ले दस कोषांग गठित

Updated at : 06 Jan 2016 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को ले दस कोषांग गठित

– संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश बिहारशरीफ. आसन्न पंचायत आम चुनाव को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम के निर्देश पर जिले में दस कोषांगों का गठन किया गया है. डीएम ने इन कोषांगों में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक […]

विज्ञापन
– संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश
बिहारशरीफ. आसन्न पंचायत आम चुनाव को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम के निर्देश पर जिले में दस कोषांगों का गठन किया गया है.
डीएम ने इन कोषांगों में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए ससमय सभी कार्यों को संपादित करने की हिदायत दी है. साथ ही की गयी तैयारियों से संंबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार को पंचायत चुनाव से संबंधित सभी कार्य का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है. वहीं अपर समाहर्ता विभागीय जांच खुर्शीद आलम को कार्मिक, वाहन एवं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है. इसके साथ सभी कोषांगों में वरीय प्रभारी के अलावा पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
कार्मिक कोषांग में वरीय प्रभारी मो. खुर्शीद आलम के सहयोग के लिए वरीय उपसमाहर्ता अभय कुमार सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद यादव को प्रतिनियुक्त किया गया है. पंचायत निर्वाचन कोषांग के वरीय प्रभार में डीडीसी कुंदन कुमार व जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम निरंजन सिंह प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. इनकी सहायता के लिए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अरबिंद कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. वाहन कोषांग का नोडल पदाधिकारी डीटीओ शैलेन्द्र नाथ बनाये गये हैं.
इस कोषांग के कार्यों के निष्पादन में वरीय उपसमाहर्ता प्रमोद कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी जीएस अंसारी, मोटर यान निरीक्षक विनोद कुमार एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी अशोक कुमार सहायता करेंगे.
इसी प्रकार विधि व्यवस्था कोषांग का वरीय प्रभार जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता एवं डीएसपी मुख्यालय को सौंपा गया है. इसके सहयोग के लिए वरीय उप समाहर्ता सहित दो पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. सामग्री कोषांग के कार्यों का संपादन नगर आयुक्त कौशल कुमार के नेतृत्व में वरीय उपसमाहर्ता बृजेश कुमार एवं तीन अन्य अधिकारियों के सहयोग से होगा. मत पत्र कोषांग में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार को वरीय प्रभारी एवं कोषांगार पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है.
मीडिया कोषांग को कार्यभार सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी राम बाबू सिंह को सौंपा गया है. वहीं आदर्श आचार संहिता कोषांग का कार्य जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार सिन्ळा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी योगेन्द्र पाठक की देखरेख में एवं प्रशिक्षण कोषांग का कार्य एडीएम विभागीय जांच के निर्देशन में वरीय उपसमाहर्ता रविन्द्र कुमार के सहयोग से संपन्न किया जायेगा.
इस कोषांग के कार्यों में वरीय उपसमाहर्ता संजय कुमार एवं उपनिर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार भी सहायता करेंगे. जबकि मतपत्र कोषांग के कार्यों का दायित्व डीएसओ शैलेन्द्र कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के महा प्रबंधक सुरेश कुमार को सौंपा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन