हथियार दिखा कर बाइक सवार से लूट

Updated at : 29 Dec 2015 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखा कर बाइक सवार से लूट

नूरसराय : नूरसराय-हिलसा मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह नूरसराय थाना क्षेत्र के बृजपुर के चंदा पर के समीप पिस्तौल का भय दिखा कर सड़क लुटेरों ने बाइक चालक को लूट लिया. पीड़ित बाइक चालक थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जहेंद्र यादव किसी काम से अपने घर से नूरसराय बाजार आ रहा था, […]

विज्ञापन

नूरसराय : नूरसराय-हिलसा मार्ग पर सोमवार की अहले सुबह नूरसराय थाना क्षेत्र के बृजपुर के चंदा पर के समीप पिस्तौल का भय दिखा कर सड़क लुटेरों ने बाइक चालक को लूट लिया. पीड़ित बाइक चालक थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जहेंद्र यादव किसी काम से अपने घर से नूरसराय बाजार आ रहा था,

तभी सड़क लुटेरों ने चंदा पर के समीप सड़क पर धान के पुआल का बोझा रख दिया. बोझा के समीप जैसे ही बाइक चालक पहुंचा कि बाइक चालक को बोझा को सहारा देने के लिए लुटेरों ने कहा. बोझा उठाने के क्रम में लुटेरों ने बाइक चालक को पिस्तौल का भय दिखा कर गले में पहला सोने का लॉकेट, डेढ़ हजार नगद,जैकेट व दो मोबाइल छीन लिया.

बाइक द्वारा विरोध करने पर लुटेरों ने जान मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया. वहीं खेत में शौच कर रहे ग्रामीण ने शोरगुल सुन कर लुटेरों को खदेड़ने लगे.

भागने के क्रम में लुटेरों ने दो जोड़ा चप्पल व दो कंबल छोड़ कर भागने लगा. लुटेरों को खदेड़ रहे ग्रामीणों को लुटेरों ने गोलीबारी करते हुए फरार हो गये. सूचना पाकर नूरसराय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लुटेरों का चप्पल व कंबल को जब्त कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन