नगर निगम का स्थापना समारोह 19 जनवरी को

बिहारशरीफ : नगर निगम का स्थापना समारोह 19 जनवरी को मनाया जायेगा. समारोह को यादगार बनाया जायेगा. स्थापना दिवस के दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. सुबह में प्रभातफेरी, तो शाम में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जायेगा. साथ ही नगर निगम कार्यालय में कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा कई योजनाओं के […]
बिहारशरीफ : नगर निगम का स्थापना समारोह 19 जनवरी को मनाया जायेगा. समारोह को यादगार बनाया जायेगा. स्थापना दिवस के दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. सुबह में प्रभातफेरी, तो शाम में रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जायेगा. साथ ही नगर निगम कार्यालय में कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जायेगी तथा कई योजनाओं के लिए आवेदन लेकर प्रमाणपत्र हाथाें हाथ बनाये जायेंगे.
इसके अलावा गरीबों के बीच कंबल का वितरण भी किया जायेगा. स्थापना दिवस पर पांच लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान नगर निगम के वार्षिक बजट में ही कर दिया गया है. उसी के अनुसार कार्यक्रम पर व्यय किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




