मुहिम. नये साल से मोबाइल पर आयेगा बिजली बिल

Updated at : 27 Dec 2015 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
मुहिम. नये साल से मोबाइल पर आयेगा बिजली बिल

उपभोक्ता होंगे हाइटेक समय पर बिल नहीं मिलने की परेशानी से निजात कंज्यूमर नंबर से जोड़ा जा रहा मोबाइल नंबर बिहारशरीफ : पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अब अपने उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर भी बिजली बिल भेजेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. दिसंबर के अंत अथवा जनवरी के प्रथम सप्ताह तक उपभोक्ताओं के मोबाइल […]

विज्ञापन

उपभोक्ता होंगे हाइटेक

समय पर बिल नहीं मिलने की परेशानी से निजात
कंज्यूमर नंबर से जोड़ा जा रहा मोबाइल नंबर
बिहारशरीफ : पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अब अपने उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर भी बिजली बिल भेजेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. दिसंबर के अंत अथवा जनवरी के प्रथम सप्ताह तक उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर को कंज्यूमर नंबर जुड़ जाने के बाद बिजली बिल की सूचना मोबाइल पर मिलनी शुरू हो जायेगी.
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जिले के विभागीय इंजीनियरों के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर लिखाने का निर्देश दिया है. इसका मकसद विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं को हाइटेक करना है.
विभाग की हर योजना की मिलेगी जानकारी
उपभोक्ताओं के कंज्यूमर नंबर से मोबाइल नंबर के जुड़ जाने पर उन्हें विभाग से संबंधित अन्य योजनाओं की भी जानकारी मिलेगी. ऑन स्क्रीन बिल के साथ बिजली संबंधी शिकायत का निराकरण, बिल जमा नहीं होने पर रिमांइडर मैसेज भेजने, बिल की तिथि सहित अन्य जानकारी समय समय पर मिलती रहेगी. साथ ही समय पर बिल नहीं मिलने की परेशानी से भी निजात मिलेगी. कई बार बिजली बिल की अंतिम तिथि निकल जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन