हटाये गये नूरसराय व रहुई थानाध्यक्ष

Updated at : 23 Dec 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये गये नूरसराय व रहुई थानाध्यक्ष

बिहारशरीफ : अपराध पर अंकुश लगाने में असफल रहे नूरसराय व रहुई थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने जिला खुफिया इकाई में बने रहने से संबंधित आदेश निर्गत किये हैं.इसके अलावा जिले के 12 थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस पदाधिकारियों को उनके काम के आधार पर नयी जिम्मेवारी दी है. एसपी का यह आदेश सोमवार की देर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपराध पर अंकुश लगाने में असफल रहे नूरसराय व रहुई थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने जिला खुफिया इकाई में बने रहने से संबंधित आदेश निर्गत किये हैं.इसके अलावा जिले के 12 थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस पदाधिकारियों को उनके काम के आधार पर नयी जिम्मेवारी दी है.

एसपी का यह आदेश सोमवार की देर संध्या आया है.पिछले एक सप्ताह से नालंदा जिले के नूरसराय व रहुई थाना क्षेत्रों में घट रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में असक्षम साबित हो रहे नूरसराय थानाध्यक्ष मो.सुजाउद्ीन व रहुई थानाध्यक्ष कृपाल जी को जिला खुफिया इकाई का दायित्व सौंपा गया है.

वहीं जिला सूचना इकाई के लिए काम कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक कमलजीत को नूरसराय का नया थानेदार बनाया गया है.स्थानांतरण से संबंधित जारी सूची में हिलसा के सहायक दारोगा राकेश कुमार सिंह को बिंद का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है,

जबकि लहेरी के पुअनि अश्विनी कुमार परबलपुर थानाध्यक्ष बनाये गये हैं.लंबे समय से बिहार थाने में सहायक दारोगा रहे सुनील कुमार निर्झर को रहुई थाने की चाबी सौंपी गयी है.पावापुरी ओपी प्रभारी रहीं पिंकी प्रसाद अब कतरीसराय थाने की कमान संभालेंगी.औंगारी थानाध्यक्ष रहे आशुतोष कुमार को सरमेरा थाने का नया थानेदार बनाया गया है,

वहीं सरमेरा के थानाध्यक्ष रहे मनोरंजन कुमार राय अब छबिलापुर थाने के बड़ा बाबू कहलायेंगे.पुलिस कार्यालय के डीसीबी प्रभारी राधेश्याम प्रसाद को एसपी ने नई जिम्मेवारी देते हुए पावापुरी ओपी का प्रभारी बनाया है.काफी लंबे समय से कतरीसराय में थानेदारी कर रहे मुकेश कुमार अब कल्याण बिगहा ओपी का प्रभार लेंगे.पीर बिगहा ओपी प्रभारी अनिल कुमार को औंगारी भेजा गया है.

जिले के तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी में शुमार एंकगरसराय थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय अब अस्थावां के नये थानाध्यक्ष बनाये गये हैं,वहीं अस्थावां थानाध्यक्ष संजय कुमार को एंकगरसराय भेजा गया है.औंगारी थाने के सहायक दारोगा राधे बिंद को पीर बिगहा ओपी का प्रभार दिया गया है.अपराध की रोकथाम में नाकाम साबित हो रहे मो.सुजाउद्दीन को जिला सूचना इकाई का कार्य देखेंगे.

जबकि परबलपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार को थाने से हटाते हुए बिहार थाने का सहायक दारोगा बनाया गया है.अपराध पर अंकुश लगाने मे विफल व अपराधियों की गिरफ्तारी में असफल साबित हो रहे रहुई थानाध्यक्ष कृपालजी अब जिला आसूचना इकाई में काम करेंगे.कल्याण बिगहा ओपी प्रभारी संजय कुमार रजक को बिहार थाने का सहायक दारोगा बनाया गया है.

कयास लगाये जा रहें हैं कि वैसे अन्य थानाध्यक्षों की सूची तैयार की जा रही है जो अपराध पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहे हैं.एसपी के इस कार्रवाई के बाद पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप व्याप्त हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन