केंद्र सरकार के खिलाफ मुहिम तेज

Updated at : 20 Dec 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ मुहिम तेज

बिहारशरीफ : केंद्र सरकार की गलत नीतियां व नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षता सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से मुकदमें में फंसाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अस्पताल चौक पर महाधरना दिया. महाधरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव सह नालंदा प्रभारी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : केंद्र सरकार की गलत नीतियां व नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्षता सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से मुकदमें में फंसाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अस्पताल चौक पर महाधरना दिया. महाधरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव सह नालंदा प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर हैं.

उनके पास देश के समुचित विकास के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है. उनके दो साल के शासन में देश में असहिष्णुता का माहौल कायम हुआ है. लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. युवाओं का विकास का मार्ग अवरुद्ध है. मोदी की सरकार विकास की बात छोड़ कर मनगढंत मुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाह रही है. महा धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि अवाम ने काफी उम्मीद से मोदी की सरकार को बहुमत दिया था.

आज मोदी सरकार के मंत्री व कार्यकर्ता देश की एकता को भंग कर रहे हैं. देश विरोधी नीतियों को सदन की माध्यम से थोपने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस शासन के दौरान इन्हीं लोगों ने सदन को चलने नहीं दिया था. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को झूठे मुकदमें में फंसाने को कांग्रेस पार्टी बरदाश्त नहीं करेगी और सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जायेगा. धरना सभा का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने किया.

इस मौके पर अजीत कुमार,ओम प्रकाश राही,राजेंद्र सिंह,सुनील चंद्रवंशी,बिंदेश्वरी मंडल, मुन्ना पांडेय, नव प्रभात प्रशांत, रणविजय सिंह,संजय महाराज,प्रो फरहत जवीं, जमील अशरफ जमाली,रानी देवी,राजीव कुमार,जितेन्द्र कुमार सिंह,संजू पांडेय, कैप्टन साहिद, बच्चन सिंह चंद्रवंशी, हैदर अंसारी, तवरेज मल्लिक आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन