ठंड से विक्षिप्त युवक की मौत

Updated at : 14 Dec 2015 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से विक्षिप्त युवक की मौत

डुमरांव़ : नया भोजपुर स्थित सड़क के किनारे बीती रात ठंड लगने से एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी़ मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर एक मात्र […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : नया भोजपुर स्थित सड़क के किनारे बीती रात ठंड लगने से एक विक्षिप्त युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी़ मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर एक मात्र फटे पुराने कपड़ा था.

आशंका है कि ठंड लगने से युवक की मौत हुई है़ वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि विक्षिप्त युवक एक सप्ताह से नया भोजपुर चौक पर दिखाई दे रहा था. कभी-कभी दुकानदारों से मांग कर अपना पेट भरता था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन