हत्या व मारपीट के मामले में दो को जेल

राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर और भरखरा गांव से दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सुनील यादव, पिता मनु यादव कांड संख्या 196/15 के अलावा हत्या और अपहरण के मामले में […]
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर और भरखरा गांव से दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सुनील यादव, पिता मनु यादव कांड संख्या 196/15 के अलावा हत्या और अपहरण के मामले में दोषी था,
जो विगत कई महीनों से फरार चल रहा था . मूल रूप से उत्तरप्रदेश के दरौली जिला अंतर्गत शेरपुर का रहनेवाला है, जो हत्या करने के बाद राजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में छिपा हुआ था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर यूपी पुलिस को सौंप दिया़ वहीं, दूसरी तरफ भरखरा गांव के रहनेवाले रामनिवास कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो मारपीट के मामले में दोषी थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




