मकान से हाइटेंशन तार गुजरने से हादसे की आशंका

बिहारशरीफ : स्थानीय एनएच 31 के समीप किसानबाग मोहल्ले में 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार जानलेवा बना हुआ है. जहां से यह 440 वोल्ट के विद्युत तार गुजरी है वहां पर बन रहे मकान से होकर यह तार गुजर रही है. जिसके कारण उस मकान में विद्युत करंट का खतरा तो मंड़रा ही रहा […]
बिहारशरीफ : स्थानीय एनएच 31 के समीप किसानबाग मोहल्ले में 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार जानलेवा बना हुआ है. जहां से यह 440 वोल्ट के विद्युत तार गुजरी है वहां पर बन रहे मकान से होकर यह तार गुजर रही है. जिसके कारण उस मकान में विद्युत करंट का खतरा तो मंड़रा ही रहा है साथ ही मोहल्ले की गलियों की गुजरने वाली इस विद्युत तार से दूसरे मकानों में भी खतरा मंड़राया हुआ है.
विडंबना तो यह है कि इस विद्युत प्रवाहित तार को हटाने के लिए बिहारशरीफ के विद्युत अधीक्षण अभियंता से लेकर कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ तक से गुहार लगायी गयी है, लेकिन आज तक तार वहां से हटाया नहीं गया. जिस निर्माणाधीन मकान की छत से यह तार गुजरा है,
उसके मकान मालिक रंजीत कुमार ने सहायक विद्युत अभियंता को पिछले पांच महीने पूर्व ही आवेदन दिया था और गुहार लगायी थी कि इस तार के कारण उन्हें मकान बनाने में काफी परेशानी हो रही है. मजदूर काम करने से डर रहे हैं, क्योंकि करेंट से उसकी जान जाने का खतरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




