विधि व्यवस्था में कोताही नहीं

बिहारशरीफ : जिला प्रशासन के सौजन्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में विशेष समारोह आयोजित कर शांति समिति के 126 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह में जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम एवं पुलिस अधीक्षक विवेकानंद द्वारा शांति समिति के सदस्यों को गणेश पूजा, दशहरा, मुहर्रम एवं छठ […]
बिहारशरीफ : जिला प्रशासन के सौजन्य से गुरुवार को समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में विशेष समारोह आयोजित कर शांति समिति के 126 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. समारोह में जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम एवं पुलिस अधीक्षक विवेकानंद द्वारा शांति समिति के सदस्यों को गणेश पूजा, दशहरा, मुहर्रम एवं छठ पर्व के अवसर पर शहर में शांति व्यवस्था व सौहादपूर्ण माहौल कायम रखने में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया.
इस मौके पर डीएस डाॅ त्याग राजन ने कहा कि नालंदा की धरती से शांति एवं सौहार्द का संदेश पूरी दुनिया में फैला है. धर्म व जाति की विविधताओं के बावजूद यहां के लोग आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का मिसाल प्रस्तुत करते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




