सड़क हादसे में चार जख्मी

Updated at : 11 Dec 2015 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार जख्मी

राजगीर : स्थानीय मखदुम कुंड के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में राजगीर के आकाश कुमार और संतोष कुमार शामिल है. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भरती कराया गया. जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिहारशरीफ […]

विज्ञापन

राजगीर : स्थानीय मखदुम कुंड के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में राजगीर के आकाश कुमार और संतोष कुमार शामिल है. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भरती कराया गया. जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

वहीं थरथरी. हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर छोटकी डीहा गांव के समीप बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.

घायल की पहचान स्थानीय थाना के करियावां गांव निवासी जीवन ज्योति बस मालिक राजकुमार शांडिल्य के रूप में की गयी, जबकि साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है. ग्रामीणों ने बताया कि जीवन ज्योति बस का मालिक हिलसा की ओर से बिहारशरीफ की ओर जा रहे थे, तभी बीच में साइकिल आ गयी़

और दोनों के बीच टक्कर हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन