केनरा बैंक लूटकांड की जड़ें तलाश रही है नालंदा पुलिस

Updated at : 09 Dec 2015 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
केनरा बैंक लूटकांड की जड़ें तलाश रही है नालंदा पुलिस

बिहारशरीफ : हाजीपुर केनरा बैंक लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी से नालंदा पुलिस भी लंबी पूछताछ करेगी. पूछताछ को लेकर एसडीपीओ स्तर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. मंगलवार को टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को हाजीपुर भेजा गया है. उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने दी. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : हाजीपुर केनरा बैंक लूटकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी से नालंदा पुलिस भी लंबी पूछताछ करेगी. पूछताछ को लेकर एसडीपीओ स्तर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. मंगलवार को टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को हाजीपुर भेजा गया है.

उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने दी. उन्होंने बताया कि नालंदा पुलिस हाजीपुर में गिरफ्तार अपराधियों से सोहसराय केनरा बैंक लूटकांड से संबंधित पूछताछ करेगी. पूछताछ के दौरान बैंक लूटपाट से संबंधित कुछ अहम जानकारियां पुलिस को मिल सकती है.

हाजीपुर व सोहसराय केनरा बैंक में घटी लूटपाट की घटनाएं एक जैसी प्रतीत होती हैं. बैंक लूटपाट का तरीका भी मिलता-जुलता है. हालांकि एसपी ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों लूटपाट की घटनाएं अलग-अलग अपराधियों द्वारा की गयी है, बावजूद इसके नालंदा पुलिस हाजीपुर से गिरफ्तार हुए अपराधियों से सोहसराय केनरा बैंक लूटकांड से संबंधित पूछताछ करेगी.

यहां बता दें कि पिछले माह शहर के सोहसराय बाजार में स्थित केनरा बैंक से अपराधियों ने 43.77 लाख रुपये लूट ली थी. घटना के बाद नालंदा पुलिस द्वारा लूटपाट के संभावित तीन अपराधियों का स्केच भी जारी किया था.

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया का प्रयोग भी पुलिस कर रही है. सोमवार को पुलिस ने जिले के राजगीर व सिलाव थाना क्षेत्र से 17 कुख्यात डकैतों की गिरफ्तारी की थी. पुलिस ने उनके पास से लूट के 97 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन भी बरामद किया था. पुलिस अधीक्षक ने संकेत दिये हैं कि केनरा बैंक लूटकांड

में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी व रुपये की बरामदगी निकट भविष्य में कर लेगी. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नालंदा पुलिस के अलावा एसटीएफ व सीआइडी भी पसीना बहा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन