पुलिस ने 17 डकैतों को किया गिरफ्तार

बिहारशरीफ : पुलिस ने एक साथ 17 डकैतों की गिरफ्तारी की है. अपराधियों के पास से लूट के 97 हजार नकद व मोबाइल फोन बरामद किये हैं. गिरफ्तार सभी अपराधियों ने अपने अपराधों को स्वीकारते हुए पुलिस को कई सनसनीखेज जानकारियां उपलब्ध करायी हैं. सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने बताया कि इसी वर्ष […]
बिहारशरीफ : पुलिस ने एक साथ 17 डकैतों की गिरफ्तारी की है. अपराधियों के पास से लूट के 97 हजार नकद व मोबाइल फोन बरामद किये हैं. गिरफ्तार सभी अपराधियों ने अपने अपराधों को स्वीकारते हुए पुलिस को कई सनसनीखेज जानकारियां उपलब्ध करायी हैं. सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने बताया कि इसी वर्ष अगस्त में सिलाव थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी गांव निवासी शकुंतला देवी के घर अपराधियों ने लूटपाट की.
घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों द्वारा महिला के घर में सीढ़ी लगा कर घर में रखे लोगों को बंधक बना कर नकद व सोने के आभूषण लूट लिया गया था. एसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा जुटायी गयी संपत्ति की जानकारी पुलिस लेने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




