याद किये गये बाबा साहेब आंबेडकर

बिहारशरीफ : रविवार को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर शिद्दत से याद किये गये. उनके परिनिवारण दिवस पर जिले के विभिन्न स्थलों पर उनकी प्र्रतिमा व तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य कार्यक्रम शहर के स्थानीय अंबेदकर चौक पर आयोजित की गयी. अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ के […]
बिहारशरीफ : रविवार को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर शिद्दत से याद किये गये. उनके परिनिवारण दिवस पर जिले के विभिन्न स्थलों पर उनकी प्र्रतिमा व तसवीर पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य कार्यक्रम शहर के स्थानीय अंबेदकर चौक पर आयोजित की गयी. अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संघ के सदस्यों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
संघ के जिलाध्यक्ष सह उत्पाद अधीक्षक राम बाबू ने कहा कि बाबा साहेब के मार्ग पर चलकर ही देश व समाज का कल्याण संभव है. लोगों को उनके द्वारा बनाये आदर्श पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. वे गरीबों की हितों की बात हमेशा करते थे.
इस मौके पर भोला पासवान, रमेश कुमार पासवान, शिवबालक पासवान, कृष्णदेव चौघरी, महेन्द्र पासवान, अजीत कुमार, रंजीत पासवान, आदि मौजूद थे.नव नालंदा महाविहार में रविवार को डाॅ भीम राव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया. महाविहार के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डा. आर पंथ ने डा.भीम राव अंबेदकर जीवनी व कृत्यों की विस्तार से चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




