नव चयनित एएनएम होंगी पदस्थापित

Updated at : 06 Dec 2015 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
नव चयनित एएनएम होंगी पदस्थापित

बिहारशरीफ : जिले की चिकित्सा व्यवस्था होगी सुदृढ़. इसके लिए ठोस कदम उठाया गया है. सरकार द्वारा चयनित एएनएम जिले के अस्पतालों में बहुत जल्द ही तैनात की जायेगी. इसकी प्रक्रिया जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है. निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवाएं, पटना के निर्देशानुसार नव चयनित एएनएम के पद पर नियुक्ति […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले की चिकित्सा व्यवस्था होगी सुदृढ़. इसके लिए ठोस कदम उठाया गया है. सरकार द्वारा चयनित एएनएम जिले के अस्पतालों में बहुत जल्द ही तैनात की जायेगी.

इसकी प्रक्रिया जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू कर दी गयी है. निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवाएं, पटना के निर्देशानुसार नव चयनित एएनएम के पद पर नियुक्ति के लिए सभी प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक कागजातों की जांच की जायेगी. प्रमाणपत्रों की जांच दो दिनों की जायेगी. क्रमश: 11 व 12 दिसंबर को जांच होगी.

आवेदन प्राप्त रसीद क्रमांक संख्या तय की गयी है. 11 दिसंबर को आवेदन प्राप्ति रसीद क्रमांक संख्या 01 से 90 तक एवं 12 दिसंबर को क्रमांक संख्या 91 से लेकर 177 तक के अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्रों की जांच सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में होगी.

संबंधित अभ्यर्थी जिनका नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से जिला आवंटन किया गया है. वे लोग अपने मूल प्रमाण पत्रों, आवश्यक कागजात एवं स्व अभिप्रमाणित तस्बीर के साथ उपस्थित होंगे. प्रमाण पत्रों की जांच के बाद नव चयनित एएनएम की पदस्थापना की जायेगी. संबंधित लोगों को अस्पताल आवंटित कर दिया जायेगा. आवंटित अस्पतालों में योगदान करने का निर्देश दिया जायेगा.
177 एएनएम होंगी तैनात:
सरकार की ओर से चयनित 177 एएनएम जिले के अस्पतालों में तैनात की जायेगी. ताकि अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ हो सके. अस्पतालों में तैनाती से मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को तरीके से क्रियान्विन करने में आसानी होगी.
क्या कहते हैं अधिकारी:
नव चयनित एएनएम निर्धारित तिथियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों. नियुक्ति होने से चिकित्सा व्यवस्था जिले में सुदृढ़ होगी.-डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन