लेवी से होती है हथियारों की खरीदारी

Updated at : 05 Dec 2015 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
लेवी से होती है हथियारों की खरीदारी

बिहारशरीफ : मेड इन मुंगेर पिस्टल पीएलएफआइ की पहली पसंद है. इसका खुलासा शुक्रवार को जब्त हथियार से हुआ है.शुक्रवार को संगठन से जुड़े सोनू के पास से मिले सभी हथियार मुंगेर निर्मित हैं. इसकी पुष्टि एसपी ने की है.पिस्टल का ले आउट काफी उम्दा किस्म का है. ब्लैक मेटल से निर्मित सभी हथियार स्वचालित […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : मेड इन मुंगेर पिस्टल पीएलएफआइ की पहली पसंद है. इसका खुलासा शुक्रवार को जब्त हथियार से हुआ है.शुक्रवार को संगठन से जुड़े सोनू के पास से मिले सभी हथियार मुंगेर निर्मित हैं. इसकी पुष्टि एसपी ने की है.पिस्टल का ले आउट काफी उम्दा किस्म का है.
ब्लैक मेटल से निर्मित सभी हथियार स्वचालित हैं. खबर है कि प्रतिबंधित संगठन द्वारा लेवी के नाम पर वसूले जाने वाली मोटी राशि का अच्छा भाग हथियार की खरीदारी पर खर्च किया जाता है.नालंदा पुलिस को उम्मीद है कि निकट भविष्य में संगठन द्वारा जुटाये गये हथियार व कारतूसों की बरामदगी भारी मात्रा में की जायेगी.
गणेश शंकर की गिरफ्तारी को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार
एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का सरगना गणेश शंकर की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष रणनीति तैयार की गयी है.खुफिया जानकारी के अनुसार वर्तमान में गणेश शंकर का ठिकाना झारखंड राज्य के गुमला जिले के जंगली क्षेत्रों में बना है.नालंदा पुलिस इसके लिए राज्य पुलिस मुख्यालय व झारखंड पुलिस से विशेष मदद लेगी.
खबर है कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र से टीन एजर्स को आर्थिक प्रलोभन के सहारे संगठन में शामिल कर रहा है.एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पर अंकुश लगाने को लेकर जो रणनीति नालंदा पुलिस ने तैयार की है,उसमें उक्त तथ्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर अंकित किया गया है.जिले के नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों की चौकसी बढ़ा दी गयी है.
एसटीएफ का चीता मोबाइल नक्सलियों की टोह में
स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) ने चीता मोबाइल का गठन किया है.यह चीता मोबाइल नालंदा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी चहलकदमी तेज कर उग्रवादियों व प्रतिबंधित संगठनों की पहचान कर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगा.इससे संबंधित एक विशेष प्लान पर नालंदा पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है.नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले के सभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इनका सकारात्मक प्रभाव रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन