कर्मियों को मतगणना कार्य की दी गयी ट्रेनिंग

Updated at : 04 Dec 2015 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मियों को मतगणना कार्य की दी गयी ट्रेनिंग

बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में मतगणना कर्मियों व अधिकारियों को मतगणना कार्य की ट्रेनिंग दी गयी. कर्मियों को बताया गया कि कई स्तर की निगरानी के बीच मतों की गिनती की जायेगी. हर स्तर दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. आठ नवंबर को मतगणना के बीच सबसे पहले वैलेट पेपर की गिनती […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : मंगलवार को स्थानीय टाउन हॉल में मतगणना कर्मियों व अधिकारियों को मतगणना कार्य की ट्रेनिंग दी गयी. कर्मियों को बताया गया कि कई स्तर की निगरानी के बीच मतों की गिनती की जायेगी. हर स्तर दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है. आठ नवंबर को मतगणना के बीच सबसे पहले वैलेट पेपर की गिनती की जायेगी.

इसके बाद ही सीयू से मतों की गिनती होगी. हर टेबल पर एक-एक एआरओ तैनात रहेंगे. मतगणना के पहले प्रत्याशियों के एजेंट के सामने सीयू को दिखा कर मतों की गिनती का कार्य शुरू किया जायेगा. मतगणना कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी होगा. इसमें किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. वरीय डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र राम ने कहा कि मतगणना कार्य को लेकर दिये जा रहे प्रशिक्षण को बारीकी से ग्रहण करें. हर कर्मी को अपने दायित्वों का पालन करना होगा. इस मौके पर वरीय डिप्टी कलेक्टर राम बाबू, बृजेश कुमार, समेत जिला प्रशासन के सभी अधिकारी व मतगणना कार्य की ड्यूटी करने वाले कर्मचारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन