महोत्सव के लिए राजगीर तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन

Updated at : 28 Nov 2015 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
महोत्सव के लिए राजगीर तैयार, सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहारशरीफ : पंचपहाडि़यों से घिरी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर शनिवार से शुरू होने वाले महोत्सव को लेकर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की संध्या को राजगीर स्थित किला मैदान में आयोजित हो रहे पंद्रह दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. महोत्सव के पहले दिन पाकित्सान निवासी व बॉलीबुड के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पंचपहाडि़यों से घिरी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर शनिवार से शुरू होने वाले महोत्सव को लेकर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की संध्या को राजगीर स्थित किला मैदान में आयोजित हो रहे पंद्रह दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन करेंगे.

महोत्सव के पहले दिन पाकित्सान निवासी व बॉलीबुड के नामचीन पार्श्व गायक अदनान सामी के दिलकश तरानों से राजगीर की वादियां गुलजार होंगी.

इस सुर व संगीत की महफिल के उद्घाटन के मौके पर सरकार के कई मंत्रियों सहित जिले के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में देसी व विदेशी पर्यटक मौजूद रहेंगे. महोत्सव को लेकर किला मैदान पूरे परिसर में आकर्षक स्टॉल व पंडाल लगाये गये हैं.
पेयजल, रोशनी के साथ हर वर्ग के लोगों मनोरंजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. मुख्य मंच के अलावा सांस्कृतिक ग्राम, ग्राम श्री मेला, कृषि व उद्यान मेला, व्यंजन मेला आदि के अलावा दिवस कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे. महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सहित दिग्गजों का जमावड़ा लगने की संभावना के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्त के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. महोत्सव की तैयारी में डीएम सहित जिले के आलाधिकारी राजगीर में कैंप किये हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन