खनपुरा गांव में दो गुटों के बीच गोलीबारी

करायपरसुराय : रबी के खेत में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में बीती देर रात दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना चिकसौरा के खनपुरा गांव का है. जानकारी के अनुसार चिकसौरा थाना क्षेत्र के खनपुरा […]
करायपरसुराय : रबी के खेत में ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में बीती देर रात दो गुटों के बीच दर्जनों राउंड गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना चिकसौरा के खनपुरा गांव का है.
जानकारी के अनुसार चिकसौरा थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव के रबी लगा हुए खेत से गांव के ही कृष्ण प्रसाद यादव जुताई के लिए ट्रैक्टर पार कर रहा था. इसी को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज के साथ-साथ देख लेंगे और देखा देंगे कि बात तक हो गयी. इसी विवाद को लेकर देर रात दोनों गुटों के द्वारा फायरिंग हुई.
इस दौरान दोनों गुटों द्वारा करीब डेढ़ दर्जन राउंड गोली चली. अचानक रात में गुटों द्वारा की गयी गोलीबारी से पूरे गांव के लोग सहम गये. हालांकि इस गोलीबारी में हताहत होने की सूचना नहीं है. इस मामले में पुलिस घटना से इनकार किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




