वाहन चाेरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, सात िगरफ्तार

Updated at : 25 Nov 2015 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चाेरों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, सात िगरफ्तार

बिहारशरीफ : वैशाली जिले का राहुल ही नालंदा में वाहन चोर गिरोह का एक बड़ा गैंग बना रखा था.उसी के कहने पर गैंग के दूसरे सदस्य जिले के विभिन्न स्थानों से बाइक की चोरी किया करते थे. ज्यादातर वैसी बाइक की चोरी की जाती थी, जिसे बेचने पर उन्हें बेहतर दाम मिल जाये, ऐसे चोरी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : वैशाली जिले का राहुल ही नालंदा में वाहन चोर गिरोह का एक बड़ा गैंग बना रखा था.उसी के कहने पर गैंग के दूसरे सदस्य जिले के विभिन्न स्थानों से बाइक की चोरी किया करते थे. ज्यादातर वैसी बाइक की चोरी की जाती थी, जिसे बेचने पर उन्हें बेहतर दाम मिल जाये, ऐसे चोरी की एक बाइक 14 हजार में बेची जाती थी.

बाइक के खरीदार ज्यादातर आपराधिक प्रवृति के लोग ही होते थे, उक्त बाइक से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. रविवार की संध्या हरनौत थानाध्यक्ष सिंधू शेखर सिंह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की छह और बाइक पकड़ी गयी, पुलिस ने समय रहते हुए इससे जुड़े पांच और युवकों को धर दबोचा. गिरोह का सरगना वैशाली जिले के जुरारपुर गांव का निवासी राहुल कुमार है,जो अभी तक नालंदा पुलिस की पहुंच से दूर है. खबर है कि पूछताछ के दौरान वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने राहुल से संबंधित कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं. नालंदा पुलिस ने राहुल की गिरफ्तारी को लेकर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.

हरनौत के थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि राहुल की गिरफ्तारी के बाद वाहन चोर गिरोह से जुड़े कई अहम बातों का खुलासा हो सकता है. कयास लगाये जा रहे हैं कि राहुल ने नालंदा के अलावे प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इस तरह का गिरोह बना रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन