रबी महोत्सव में जुटे किसान, सीखे खेती के गुर

Updated at : 25 Nov 2015 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
रबी महोत्सव में जुटे किसान, सीखे खेती के गुर

परबलपुर (नालंदा) : प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड जदयू के अध्यक्षा सह बीस सूत्री अध्यक्ष रामकलीदेवी व बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद ने दीप जला कर किया. इस मौके पर रबी फसल की बोआई तथा रोगों के प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गयी. इस मौके […]

विज्ञापन

परबलपुर (नालंदा) : प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड जदयू के अध्यक्षा सह बीस सूत्री अध्यक्ष रामकलीदेवी व बीडीओ सुरेन्द्र प्रसाद ने दीप जला कर किया. इस मौके पर रबी फसल की बोआई तथा रोगों के प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गयी.

इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक उमेश नारायण व के. नंदा ने किसानों को रबी फसलों में लगने वाले रोगों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि किसान थोड़ी सी सावधानी से फसलो में लगने वाले रोग से बच सकते हैं. इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने जीरो टिलेज के सहारे गेहूं के साथ ही दलहनी व तेलहनी खेती करने पर भी जोर दिया.

पूर्व के अनुभवों की चर्चा करते हुए पूर्व बीडीओ नागेश्वर पांडेय ने बताया कि रासायनिक खादों के प्रयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि वर्मी कंपोस्ट का उपयोग किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा. बीडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने किसानों को कृषि विकास के फायदे से अवगत कराते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए जरूरत है कि सबसे पहले कृषि का विकास हो.

इस मौके पर आत्मा अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद, किसान श्री भारतेंदु शर्मा, उदयनंदन प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक के साथ सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन