गोलीबारी में नौ लोग घायल
Updated at : 22 Nov 2015 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ/इस्लामपुर(नालंदा) : एक मानवीय भूल दो गुट आपस में मारपीट पर उतारू हो गये.लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करते हुए गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दे डाला. हालांकि नालंदा पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर गोली चलने की बात से इनकार किया है. इस हिंसक घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये,जबकि दर्जनों आंशिक […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/इस्लामपुर(नालंदा) : एक मानवीय भूल दो गुट आपस में मारपीट पर उतारू हो गये.लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करते हुए गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दे डाला.
हालांकि नालंदा पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर गोली चलने की बात से इनकार किया है. इस हिंसक घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये,जबकि दर्जनों आंशिक रूप से जख्मी हुए हैं.
घटना नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के महमूदा गांव में शनिवार को घटी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ कैंप किये हुए हैं.हिलसा एसडीपीओ परमेंद्र भारती के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाल कराये जाने की कवायद तेज कर दी गयी है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह बाइक के छींटे से गांव के एक व्यक्ति के बदन पर कीचड़ लग गया.बाइक गांव का ही एक युवक ड्राइव कर रहा था.इसी बात को लेकर दोनों के बीच मौके पर तू-तू-मैं-मैं हो गया.इस विवाद को कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसक का रूप दे डाला.मौके पर लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी करने लगे.ग्रामीणों के अनुसार मौके पर दर्जनों चक्र गोलियां भी दागी गयीं.
इससे पहले की घटना और बड़ा रूप अख्तियार करता मौके पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस को देख लोग मौके से भाग खड़े हुए.घटना के संबंध में पूछे जाने पर हिलसा एसडीपीओ ने टेलीफोन पर बताया है यह घटना मामूली बात-विवाद का एक परिणाम है. इस संबंध में इस्लामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




