काम में लापरवाही पर महिला चिकित्सकों के वेतन पर रोक

बिहारशरीफ : गुरुवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने तीन महिला चिकित्सकों का वेतन बंद कर दिया. सिजेरियन ऑपरेशन में लापरवाही के कारण डाॅ कृष्णा, डाॅ प्रीति रंजना व डाॅ कुमकुम का वेतन बंद करने का आदेश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. […]
बिहारशरीफ : गुरुवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में डीएम डाॅ त्याग राजन एसएम ने तीन महिला चिकित्सकों का वेतन बंद कर दिया. सिजेरियन ऑपरेशन में लापरवाही के कारण डाॅ कृष्णा, डाॅ प्रीति रंजना व डाॅ कुमकुम का वेतन बंद करने का आदेश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.
लोगों द्वारा काफी शिकायतें मिल रही थीं कि सदर अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन में कठिनाई हो रही है. बड़े ऑपरेशन में उपलब्धि अपेक्षित नहीं रहने के कारण सिलाव एवं चंडी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से भी शो कॉज किया गया है. जिले में 20 नवंबर से दिसंबर तक परिवार नियोजन शिविर सभी अस्पतालों में चलेगा. इसे सफल बनाने एवं पूर्व से पंजीकृत नौ हजार महिलाओं का परिवार नियोजन ऑपरेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




