बदला मौसम का मिजाज छाने लगा घना कोहरा

Updated at : 20 Nov 2015 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
बदला मौसम का मिजाज छाने लगा घना कोहरा

बिहाशरीफ : इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला-सा है. पिछले दो दिनों से अहले सुबह से आसमान में कोहरा छाये रहता है. यह स्थिति सुबह देर तक जारी रहती है. इसके कारण ठंड का एहसास होने लगा है. बुधवार की सुबह अचानक आसमान में कोहरा छा जाने से लोगों को थोड़ी हैरानी हुई थी. गुरुवार […]

विज्ञापन

बिहाशरीफ : इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला-सा है. पिछले दो दिनों से अहले सुबह से आसमान में कोहरा छाये रहता है. यह स्थिति सुबह देर तक जारी रहती है. इसके कारण ठंड का एहसास होने लगा है. बुधवार की सुबह अचानक आसमान में कोहरा छा जाने से लोगों को थोड़ी हैरानी हुई थी.

गुरुवार की सुबह भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. सुबह-सुबह कोहरा छाये रहने से लोग बक्से में रखे गरम कपड़े बाहर निकालने को मजबूर हुए हैं.

रबी फसल के लिए फायदेमंद : कृषि वैज्ञानिकों की मानें, तो यह रबी फसल के लिए फायदेमंद है. कृषि विज्ञान केंद्र, हरनौत के वैज्ञानिक एनके सिंह के अनुसार रबी फसल की बोआई का समय है. गेहूं सहित अन्य रबी फसलें बोयी जा रही हैं. ऐसी स्थिति में रात का तापमान गिरना जरूरी है. कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरता है.
इससे रबी फसलों का जर्मीनेशन बढ़िया होगा. 15 नवंबर से गेहूं की बोआई शुरू हो जाती है. आलू की बोआई भी की जा रही है. इसके अलावा चना, मसूर, राई, सरसों आदि लगाये जा रहे हैं. दिन व रात के तापमान में मामूली अंतर होने की वजह से इन फसलों में बढ़िया अंकुरण नहीं हो पा रहा था.
तापमान अधिक रहने के कारण कुछ किसानों के आलू की फसल अंकुरण आने के बाद खराब हो रही थी. कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरेगा, जो बेहतर अंकुरण के लिए जरूरी है. दिन का तापमान अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन