बिचौलियों से मुक्त होगा आरटीपीएस काउंटर

बिहारशरीफ : लोक सेवा के काउंटरों को बिचौलियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठायेगा. काउंटरों पर बिचौलियागिरी करनेवाले को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही लोक सेवा अधिकार को अैार बेहतर व सशक्त बनाये की पहल भी की जा रही है. सेवा का संचालन बेहतर तरीके से करने […]
बिहारशरीफ : लोक सेवा के काउंटरों को बिचौलियों से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन सख्त कदम उठायेगा. काउंटरों पर बिचौलियागिरी करनेवाले को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जायेगी.
साथ ही लोक सेवा अधिकार को अैार बेहतर व सशक्त बनाये की पहल भी की जा रही है. सेवा का संचालन बेहतर तरीके से करने के उद्देश्य से 22 नवंबर को हरदेव भवन में डीएम डाॅ त्याग राजन की अध्यक्षता में वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा. वर्कशॉप में आइटी सहायक, बीडीओ, सीओ व सभी वरीय डिप्टी कलेक्टर मौजूद रहेंगे.
वर्कशॉप में सेवा के कार्यों में सुधार पर चर्चा की जायेगी. आइटी मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि लोक सेवा अधिकार को और प्रभावशाली बनाये जाने पर भी चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




