सरकारी भवन का सपना रह गया अधूरा

Updated at : 19 Nov 2015 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी भवन का सपना रह गया अधूरा

बिहारशरीफ : जिले में पंचायत सरकार भवन बनाये जाने का सपना साकार नहीं हो रहा है. पंचायत सरकार भवन बनाये जाने के लिए जिले के 60 पंचायतों का चयन किया गया था. योजना चयनित होने के डेढ़ साल बाद बीत जाने के बाद भी कार्य का धरातल पर उतारने की पहल नहीं हो रही है. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले में पंचायत सरकार भवन बनाये जाने का सपना साकार नहीं हो रहा है. पंचायत सरकार भवन बनाये जाने के लिए जिले के 60 पंचायतों का चयन किया गया था. योजना चयनित होने के डेढ़ साल बाद बीत जाने के बाद भी कार्य का धरातल पर उतारने की पहल नहीं हो रही है.

पंचायत स्तर पर सभी प्रशसानिक कार्य एक ही छत के नीचे किये जाने के लिए भवन बनाने की योजना बनायी गयी थी.
पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यालयों का भवन नहीं होने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पंचायत सरकार बनने की सूचना से उत्साह जगी थी कि अब पंचायत स्तर पर कर्मी व जनप्रतिनिधि मिल जायेगे. लेेकिन ऐसा नहीं हाने से ग्रामीणों में निराशा है.
पंचायत स्तर पर कार्यो के निपटरा के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा हैं. पंचायत सरकार भवन में मुखिया, सरपंच के साथ ही पंचायत स्तर के सभी कर्मियों का चैंबर बनाने की योजना थी.
साथ ही मीटिंग के लिए हॉल बनाये जाने का भी प्रस्ताव है. 83 लाख रुपये की लागत से एक पंचायत सरकार भवन बनाने की योजना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन