बड़गांव छठ मेले का लिया जायजा

नालंदा : पूर्व मंत्री व नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रवण कुमार ने बड़गांव छठ मेले की व्यवस्था का सोमवार को जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़गांव जैसा पौराणिक सूर्यपीठ है. यहां के तालाब में स्नान करने व सूर्य मंदिर में पूजा करने से […]
नालंदा : पूर्व मंत्री व नालंदा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रवण कुमार ने बड़गांव छठ मेले की व्यवस्था का सोमवार को जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बड़गांव जैसा पौराणिक सूर्यपीठ है. यहां के तालाब में स्नान करने व सूर्य मंदिर में पूजा करने से चर्मरोग की समाप्ति हो जाती है.
मेला भ्रमण के दौरान सूर्य तालाब के पानी का हरा देख उन्होंने नाराजगी प्रकट की. उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर तालाब के पानी की बेहतर सफाई होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि सूर्य तालाब के धार्मिक महत्व को देखते हुए इस तालाब में प्रतिमा विसर्जन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




