दाल-कदुआ खा कर व्रतियों ने लिया संकल्प

बिहारशरीफ : नहाय-खाय के साथ रविवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी. छठ व्रतियों द्वारा इस मौके पर नदी तालाबों में स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ नहाय-खाय का प्रसाद तैयार किया गया. चावल,चना का दाल,कद्दू की सब्जी,रायता,आलू-गोभी की सब्जी आदि प्रसाद के रूप में छठ व्रतियों ने ग्रहण कर परिवार के […]
बिहारशरीफ : नहाय-खाय के साथ रविवार को चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी. छठ व्रतियों द्वारा इस मौके पर नदी तालाबों में स्नान कर पूरी पवित्रता के साथ नहाय-खाय का प्रसाद तैयार किया गया. चावल,चना का दाल,कद्दू की सब्जी,रायता,आलू-गोभी की सब्जी आदि प्रसाद के रूप में छठ व्रतियों ने ग्रहण कर परिवार के सदस्यों, मित्रों, पड़ोसियों आदि को भी प्रसाद खिलाये गये.
दाल व सब्जियों में सेंधा नमक का ही प्रयोग किया जाता है. भगवान भास्कर के इस महा पर्व को पूरी निष्ठा से पूरी करने का भी छठ व्रतियों ने आज संकल्प लिया. सोमवार को दिन भर छठ व्रती उपवास रख कर शाम में लोहंडा का प्रसाद का खरना करेंगे. छठ पर्व को लेकर चारों ओर उत्सवी माहौल है. गांवों से लेकर शहर तक भक्ति की बयार बह रही है. छठ व्रतियों के द्वारा गाये जाने वाले छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. कहीं-कहीं छठ गीतों की रिकॉर्डिंग भी बजायी जा रही है. एक प्रकार से पूरा घर-परिवार महापर्व छठ की तैयारियों में जुट चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




