छठव्रतियों से गुलजार हुआ बड़गांव

नालंदा : लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ रविवार को शुरू हुआ. इसके साथ ही चार दिवसीय बड़गांव का छठ मेला भी शुरू हुआ. मेले में आने वाले छठ व्रतियों के लिए बड़गांव सज धज कर तैयार है. सूर्य उपासकों और छठ व्रतियों का आना आज से शुरू हो गया है. सूर्य […]
नालंदा : लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ रविवार को शुरू हुआ. इसके साथ ही चार दिवसीय बड़गांव का छठ मेला भी शुरू हुआ. मेले में आने वाले छठ व्रतियों के लिए बड़गांव सज धज कर तैयार है. सूर्य उपासकों और छठ व्रतियों का आना आज से शुरू हो गया है. सूर्य उपासना के पहले दिन छठ व्रतियों ने यहां के सूर्य तालाब में स्नान कर कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया.
यहां के ऐतिहासिक सूर्य तालाब,उसके घाटों और परिक्रमा पथों की सफाई की गयी है. सूर्य घाटों की मरम्मत का काम अब तक नहीं किया गया है. बिजली पानी की आपूर्ति की व्यवस्था प्रशासन ने किया है. मेला क्षेत्र में पहली बार पीएचइडी ने शौचालय का निर्माण कराया है. इसके अलावा चलंत शौचालय की भी व्यवस्था है. बड़गांव के पौराणिक सूर्य तालाब के गंदे व हरे पानी को साफ करने के लिए रविवार को तालाब में चूना डाला गया. मेला क्षेत्र में एक अस्थायी थाना खोला गया है.
बेहतर विधि व्यवस्था संसाधन के लिए 38 दंडाधिकारी,इतने ही पुलिस पदाधिकारी और 400 जवान तैनात किये गये हैं. इनमें सशस्त्र बल,लाठी बल और महिला आरक्षी शामिल है. मेला क्षेत्र में छह जगहों पर ड्रॉप गेट बनाये गये है. मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है. मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिस वॉच टावर बनाये गये हैं. बड़गांव के सूर्य मंदिर और सूर्य तालाब के घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इससे तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
इस मेले में छठ व्रतियों के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी है. बड़गांव का पूरा इलाका छठ गीतों से गूंज रहा है. इससे संपूर्ण वातावरण छठ मय हो गया है. सूर्य पीठ बड़गांव में छठ करने के लिए केवल बिहार के कोने-कोने से ही नहीं बल्कि झारखंड,यूपी और बंगाल के छठ व्रती रेल,बस व निजी वाहनों से बड़ी संख्या में आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




