पूजा पंडालों को लोड के आधार पर मिलेगा बिजली का कनेक्शन

बिहारशरीफ़ : दशहरा पूजा के दौरान जगह-जगह स्थापित होने वाले पंडालों के लिए विभाग ने अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया है. अब पंडालों द्वारा किसी भी स्थिति में बिजली चोरी करने पर अंकुश लगाया जायेगा. पूजा पंडालों को लोड के हिसाब से बिजली का कनेक्शन दिया जायेगा. पंडालों को संबंधित क्षेत्र के सहायक […]
बिहारशरीफ़ : दशहरा पूजा के दौरान जगह-जगह स्थापित होने वाले पंडालों के लिए विभाग ने अस्थायी बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य कर दिया है.
अब पंडालों द्वारा किसी भी स्थिति में बिजली चोरी करने पर अंकुश लगाया जायेगा. पूजा पंडालों को लोड के हिसाब से बिजली का कनेक्शन दिया जायेगा.
पंडालों को संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता द्वारा कनेक्शन दिया जायेगा. पूजा समिति द्वारा अपने पंडाल के लिए लोड के हिसाब से कनेक्शन के लिए आवेदन दिया जायेगा. दिये गये आवेदन का सत्यापन संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता करेंगे.
सत्यापन के दौरान ही लोड का निर्धारित किया जायेगा. पूजा पंडालों के लोड के आधार पर ही अस्थायी कनेक्शन दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




