नगरनौसा थाने के थानाध्यक्ष की गोली लगने से मौत

Updated at : 19 Sep 2015 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
नगरनौसा थाने के थानाध्यक्ष की गोली लगने से मौत

बिहारशरीफ : नालंदा जिले के नगरनौसा थाने में बडिहा गांव में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. अवधेश 2009 बैच के एसओ थे. वे उक्त गांव में भूमि विवाद की सूचना मिलने के बाद पहुंचे थे. घटनास्थल पर एक जमादार के घायल होने की भी खबर है. थानेदार की […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : नालंदा जिले के नगरनौसा थाने में बडिहा गांव में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. अवधेश 2009 बैच के एसओ थे. वे उक्त गांव में भूमि विवाद की सूचना मिलने के बाद पहुंचे थे.
घटनास्थल पर एक जमादार के घायल होने की भी खबर है. थानेदार की हत्या के बाद कई थानों की पुलिस गांव में पहुंची और छापेमारी शुरू की.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरनौसा थाने के बडीहा गांव में रामउचित यादव और रवि कुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें थाने रामउचित यादव बुरी तरह जख्मी हो गये. इसकी सूचना पर ही थानाध्यक्ष अवधेश कुमार जवानों के साथ वहां पहुंचे थे.
गोली लगने के बाद उन्हें नगरनौसा थाना ले जाया गया, जहां से स्थानीय अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन