पलायन रोकने में मनरेगा फेल

Updated at : 15 Sep 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
पलायन रोकने में मनरेगा फेल

बिहारशरीफ : मजदूरों का पलायन रोकने में मनरेगा फेल हो रहा है. कई माह से मजदूरों को निरंतर काम नहीं मिलने से मजदूर काम की तलाश के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. गांव स्तर पर लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा योजना चलायी गयी है. काम के इच्छुक लोगों […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : मजदूरों का पलायन रोकने में मनरेगा फेल हो रहा है. कई माह से मजदूरों को निरंतर काम नहीं मिलने से मजदूर काम की तलाश के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं.
गांव स्तर पर लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा योजना चलायी गयी है. काम के इच्छुक लोगों का जॉब कार्ड बना कर काम दिये जाते हैं. एक मजदूर को साल में कम-से-कम सौ दिन काम दिये जाने का प्रावधान है. एक दिन काम के बदले 167 रुपये दिये जाते हैं.
बताया जाता है कि केंद्र द्वारा योजना की राशि में कटौती कर दी गयी है. इसके कारण योजना क्रियान्वयन में रुकावट आ रही है. कार्य को धरातल पर उतारनेवाले 123 पीआरएस की सेवा समाप्त कर दी गयी है. इसके कारण भी मजदूरों को काम नहीं मिलने में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन