बिहारशरीफ के बीडीओ, सीओ समेत दो दर्जन कर्मियों का वेतन कटा

Updated at : 28 Aug 2015 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ के बीडीओ, सीओ समेत दो दर्जन कर्मियों का वेतन कटा

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ प्रखंड के बीडीओ व सीओ समेत प्रखंड, अंचल व समाहरणालय के दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने दिया है. शुक्रवार को डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय,आरटीपीएस कउंटर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय बीडीओ […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ प्रखंड के बीडीओ व सीओ समेत प्रखंड, अंचल व समाहरणालय के दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने दिया है.
शुक्रवार को डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सदर प्रखंड व अंचल कार्यालय,आरटीपीएस कउंटर का औचक निरीक्षण किया.
निरीक्षण के समय बीडीओ अंजन दत्ता व सीओ सहित आरटीपीएस काउंटर के सभी कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित थे. ड्यूटी से गायब रहने पर दोनों अधिकारियों सहित आरटीपीएस कार्यालय के डेड़ दर्जन कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया. उक्त कार्यालय के औचक निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने समहारणालय के कई शाखा कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया.
समाहारणालय के प्रथम तले पर स्थित भू-अर्जन, राजस्व, विधि, निर्वाचन, पंचायती राज, कल्याण शाखा के बाबू के चैंबर की औचक निरीक्षण की गयी. जिसमें राजस्व शाखा के सात, भू-अर्जन, विधि व कल्याण शाखा के दो-दो कर्मी अनुपस्थित थे.
इसी प्रकार दो राजस्व व भू-अर्जन के कम्प्यूटर ऑपरेटर भी डृयूटी से गायब थे. डृयूटी से गायब रहने वाले इन सभी कर्मी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश डीएम ने दिया हैं.
जींस-टी-शर्ट में रहनेवाले कर्मी से भी जवाब-तलब: समाहरणालय का औचक निरीक्षण के दौरान कई कर्मी को जींस व टी-शर्ट पहने हुए थे.
जींस व टी-शर्ट पहन कर कार्यालय आने वाले कर्मी बाबू राम व दिनेश प्रसाद से डीएम ने जवाब मांगा है. साथ ही आदेश दिया है कि जींस व टी-शर्ट में कार्यालय आना गरिमा के खिलाफ है. कार्यालय के गरिमा के अनुसार कपड़े पहनकर आने का आदेश दिया गया हैं.
कार्य संस्कृति में बदलाव लाये कर्मी व अधिकारी: त्यागराजन:
डीएम डॉ.त्यागराजन ने कहा कि कार्य संस्कृति में अधिकारी व कर्मी बदलाव लाये. कार्य संस्कृति में बदलाव नहीं लाने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कर्मी व अधिकारी समय पर कार्यालय आयें.
लोक सेवा अधिकार के तहत समय पर कार्य होनी चाहिए. दूर-दराज के गांव से लोग काम के आते है. समय पर कर्मी के नहीं आने से लोगों को बेहद परेशानी होती है.
इन कर्मियों का कटा वेतन:महेश प्रसाद,नीतू सिंह,सरोज कुमार,नवाब अली,कौशलेन्द्र कुमार,फरजाना अंजारी,श्रवण पासवान, शिवनंदन प्रसाद,शौकत अली, संजीव कुमार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन