डेयरी का संतुलित आहार व किसान जागरूकता अभियान में ली जानकारी
Updated at : 26 Aug 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर (नालंदा) : संतुलित पशु आहार और किसान जागरूकता अभियान पूरे देश में मंगलवार से शुरू हो गया. इसकी शुरुआत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने राजगीर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यशाला से की. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने किसानों से कहा कि पशु जितने स्वस्थ और स्वच्छ रहेंगे, […]
विज्ञापन
राजगीर (नालंदा) : संतुलित पशु आहार और किसान जागरूकता अभियान पूरे देश में मंगलवार से शुरू हो गया. इसकी शुरुआत राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने राजगीर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यशाला से की.
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त विजय प्रकाश ने किसानों से कहा कि पशु जितने स्वस्थ और स्वच्छ रहेंगे, उतना ही दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने दुग्ध उत्पादन से जुड़े कृषकों और आर्थिक सहयोगियों से कहा कि पशुओं को जितनी कम रासायनिक चीजें दें, उतना ही स्वस्थ दूध की बढ़ोतरी होगी.
इस अवसर पर कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक गोपाल मीणा ने कहा कि पाश्चुराइज्ड दूध का ही सेवन लोगों को करना चाहिए. इस कार्यशाला में वैशाली-पाटलिपुत्र दुग्ध सहकारी संघ के अंतर्गत नालंदा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली और पटना के पांच हजार किसानों के अलावा आरा से काफी संख्या में दुग्ध उत्पादन से जुड़ीं महिलाओं ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन सुधीर कुमार सिंह ने किया. स्वागत भाषण एमडी मीणा ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




