शमशेर सिंह शेरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित के घर कुर्की-जब्ती
Updated at : 25 Aug 2015 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने शमशेर सिंह शेरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित के घर मंगलवार को कुर्की-जब्ती की. कुर्की-जब्ती की यह कार्रवाई दीप नगर थाना क्षेत्र के विजवन पर स्थित हत्याकांड के मुख्य आरोपित गौरव कुमार के घर पर की गयी. दीप नगर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि कोर्ट के आदेश […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने शमशेर सिंह शेरा हत्याकांड के मुख्य आरोपित के घर मंगलवार को कुर्की-जब्ती की.
कुर्की-जब्ती की यह कार्रवाई दीप नगर थाना क्षेत्र के विजवन पर स्थित हत्याकांड के मुख्य आरोपित गौरव कुमार के घर पर की गयी.
दीप नगर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद एक माह पूर्व आरोपित के घर पर इश्तेहार की प्रति चस्पायी गयी थी थानाध्यक्ष ने बताया कि शमशेर सिंह शेरा की हत्या इसी वर्ष 22 जनवरी को अपराधियों द्वारा की दी गयी थी.
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल शेरा ने अपने बयान में उक्त आरोपित का नाम पुलिस को बताया था. घायल की मौत घटना के बाद इलाज के दौरान पटना में हो गयी थी. इस संबंध में दीप नगर थाना कांड संख्या 17/15 दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




