रिपोर्ट का दावा: अमेरिकी रक्षा मंत्री पर लगा मुनाफा कमाने का आरोप, पेंटागन ने नकारा

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ.

Pete Hegseth: अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से कुछ हफ्ते पहले हेगसेथ के ब्रोकर ने डिफेंस कंपनियों में करोड़ों रुपये लगाने की कोशिश की थी. हालांकि, पेंटागन ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत बताया है.

विज्ञापन

Pete Hegseth: फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉर्गन स्टेनली में हेगसेथ के ब्रोकर ने फरवरी में ब्लैकरॉक (BlackRock) कंपनी से संपर्क किया था. यह संपर्क ईरान पर हमले से ठीक कुछ दिन पहले हुआ था. ब्रोकर चाहता था कि हेगसेथ की तरफ से ब्लैकरॉक के ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल्स एक्टिव ईटीएफ’ (IDEF) में कई मिलियन डॉलर का निवेश किया जाए. यह फंड उन कंपनियों में पैसा लगाता है जिन्हें सरकारी डिफेंस बजट से फायदा होता है.

विज्ञापन

किन कंपनियों में होने वाला था निवेश?

ब्लैकरॉक के इस फंड में रेथियॉन (RTX), लॉकहीड मार्टिन और नॉर्थ्रप ग्रुम्मन जैसी बड़ी डिफेंस कंपनियों की हिस्सेदारी है. ये वही कंपनियां हैं जिनका सबसे बड़ा ग्राहक खुद अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन, अमेरिका के रक्षा विभाग का मुख्यालय है, जो दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित सैन्य इमारतों में से एक मानी जाती है) है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निवेश आखिरी समय में नहीं हो पाया क्योंकि यह फंड उस समय मॉर्गन स्टेनली के ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं था.

पेंटागन ने आरोपों को किया खारिज

इस रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि न तो हेगसेथ और न ही उनके किसी प्रतिनिधि ने ब्लैकरॉक से इस तरह के निवेश के लिए बात की है. पेंटागन ने इस रिपोर्ट को वापस लेने की मांग भी की है. फिलहाल ब्लैकरॉक और मॉर्गन स्टेनली ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

ट्रंप ने भी दिए हमले के संकेत

इस विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक धमाके का वीडियो शेयर किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो ईरान के शहर इस्फहान पर हुए हवाई हमले का बताया जा रहा है. 23 मार्च को टेनेसी में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा था कि पीट हेगसेथ ही वह पहले अधिकारी थे जिन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की सलाह दी थी ताकि उन्हें परमाणु हथियार बनाने से रोका जा सके.

ये भी पढ़ें : UN डिप्लोमैट का खुलासा: ‘ईरान पर न्यूक्लियर हमले की तैयारी, राज खोलने को छोड़ी नौकरी’

ईरान में जमीनी हमले की तैयारी?

वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन अब ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले जमीनी हमले (ग्राउंड ऑपरेशन) की योजना बना रहा है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती इसलिए की गई है ताकि राष्ट्रपति ट्रंप के पास हमले के ज्यादा विकल्प मौजूद रहें. दूसरी तरफ, ईरान की संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि वे अमेरिकी हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं और इसके लिए जिम्मेदार क्षेत्रीय देशों को भी सजा देंगे.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने दिए ईरान युद्ध रोकने के संकेत, फिर शेयर किया महाविस्फोट का वीडियो; 540 किलो यूरेनियम पर मंडराया खतरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola