हत्या के आरोप में दोषी करार

Updated at : 16 May 2015 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोप में दोषी करार

बिहारशरीफ : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि शिखा ने हत्या के एक मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कुल छह आरोपितों में से एक कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी निर्भय सिंह को दोषी करार दिया है. वहीं साक्ष्य के अभाव में रामदहिन सिंह, अशोक सिंह, […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि शिखा ने हत्या के एक मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कुल छह आरोपितों में से एक कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना गांव निवासी निर्भय सिंह को दोषी करार दिया है. वहीं साक्ष्य के अभाव में रामदहिन सिंह, अशोक सिंह, राजीव कुमार व निर्णय नारायण सिंह सहित पांच आरोपितों को रिहा कर दिया है.

सजा के बिंदु पर 18 मई को सुनवाई की जायेगी. घटना के संबंध में कतरीसराय थाना क्षेत्र के कटौना निवासी सूचक नवीन सिंह ने कतरीसराय थाना कांड संख्या 37/06 दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में सूचक का कहना था कि 15 मार्च 2006 को होली के मौके पर रात नौ बजे उक्त सभी आरोपित हथियार से लैस होकर तथा गाली गलौज करते हुए उसके घर पर आ गये तथा सूचक को खोजने लगे. सूचक डर से घर के बगल में रिक्त दालान में छिप गया.

इसी बीच सूचक को खोजते हुए उसकी मां अजरुन देवी घर से बाहर निकली तो आरोपित निर्भय सिंह ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी. मामले की सुनवाई में अभियोजन की ओर से एपीपी एसएम असलम एवं सफाई पक्ष की ओर से अधिवक्ता सत्यदेव सिंह एवं संजय कुमार शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन