कैंप में दी गयी मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी

Updated at : 16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
कैंप में दी गयी मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी

बिहारशरीफ (नालंदा) : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार को कैंप लगा कर अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग तथा इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान की गई. कैंप में 25 ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग तथा 15 ग्राहकों को इंटरनेट बैंक की सुविधा ऑन द स्पॉट दिया गया. भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार को कैंप लगा कर अपने ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग तथा इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान की गई. कैंप में 25 ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग तथा 15 ग्राहकों को इंटरनेट बैंक की सुविधा ऑन द स्पॉट दिया गया. भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

बैंक द्वारा चलाये जा रहे ‘स्टेट बैंक फ्रीडम’ योजना के तहत सभी ग्राहकों को इंटरनेट तथा मोबाइल बैंकिंग सेवा से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कैंप में मौजूद ग्राहकों को फ्रीडम योजना की विशेषता की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहक अपने मोबाइल फोन से किसी भी खाते में पैसे का ट्रांसफर कर सकते हैं.

शेयर ट्रेडिंग, चेक मंगवाने सहित मोबाइल फोन से हीं बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि का भुगतान भी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ग्राहक अपने मोबाइल के माध्यम से हीं डिश टीवी तथा मोबाइल को रिचार्ज भी इस सेवा के माध्यम से खुद करा सकते हैं.

कैंप में ग्राहकों को फ्रीडम योजना के तहत विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने की विस्तृत जानकारी दी गई. शाखा प्रबंधक ने अपने अन्य ग्राहकों को भी इस सेवा से जुड़ कर लाभ उठाने की अपील की. इस मौके पर सभी बैंक कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन