सड़क हादसे में नौ जख्मी
Updated at : 14 Apr 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.यह घटना एक टाटा 407 के सवारियों से भरी एक मैजिक गाड़ी से टकरा जाने के दौरान घटी. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना दीप नगर थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.यह घटना एक टाटा 407 के सवारियों से भरी एक मैजिक गाड़ी से टकरा जाने के दौरान घटी. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कंचन पुर गांव के पास घटी.हादसे में घायल होने वालों में पावा गांव की सरिता देवी,बकरा की सजहां खातून,नवाजी विगहा गांव के संजीव कुमार,नाथनगर गांव के राजकुमार,नेपूरा के विपिन कुमार,महानंदनपुर के महेश चौहान,मिथलेश कुमार,अयोध्या चौहान व संजीव चौहान शामिल हैं.
बताया जाता है कि मैजिक सवारी गाड़ी स्थानीय रामचंद्र पुर से यात्राियों को लेकर गिरियक की ओ जा रही थी,ज्योंही गाड़ी उक्त स्थान पर पहुंची कि सामने से आ रही एक टाटा 407 से उसकी भिड़ंत हो गयी.घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट कर घायलों को गाड़ी से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




