बउआ गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
बउआ गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा पुलिस ने बउआ गैंग के तीन शातिर अपराधियों को शहर के विभिन्न स्थानों से सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. ये अभियुक्त शहर में घटनेवाली चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकारी है. दो दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के सुंदर गढ़ मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के घर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : नालंदा पुलिस ने बउआ गैंग के तीन शातिर अपराधियों को शहर के विभिन्न स्थानों से सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. ये अभियुक्त शहर में घटनेवाली चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकारी है. दो दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के सुंदर गढ़ मोहल्ला निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद के घर घटी लाखों की चोरी की घटना में गृहस्वामी द्वारा नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

गिरफ्तार होनेवालों में सुनील उर्फ सोनाली, बच्चन पासवान व राकेश कुमार शामिल है. नगर इंस्पेक्टर मुंद्रिका प्रसाद ने बताया ये तीनों कुख्यात चोर गिरोह का सरगना बउआ गैंग के शातिर सदस्य हैं. गिरफ्तार सोनाली चोरी के कई मामलों का अभियुक्त रह चुका है. उसके उपर इस्लामपुर, लहेरी सहित अन्य थानों में चोरी से संबंधित कांड दर्ज है.

इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों का कोई स्थायी ठिकाना नहीं है. शहर के विभिन्न स्थानों में बदल-बदल कर किराये के मकान में रहते हैं. पुलिस इन तीनों के संबंध में कई तरह की और अहम जानकारियां जुटाने में लगी हैं. तीनों को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन