निगम के खजाने में 2.2 करोड़ होल्डिंग टैक्स जमा

Updated at : 09 Apr 2015 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
निगम के खजाने में 2.2 करोड़ होल्डिंग टैक्स जमा

बिहारशरीफ : नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2014-15 में होल्डिंग टैक्स के रूप में कुल दो करोड़ 01 लाख 76 हजार 519 रुपये की प्राप्ति हुई है. विगत वित्तीय वर्ष 2013 – 14 में इस टैक्स मद में कुल एक करोड़ 40 लाख 57 हजार 675 रुपये निगम के खजाने में जमा हुए थे. यह […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2014-15 में होल्डिंग टैक्स के रूप में कुल दो करोड़ 01 लाख 76 हजार 519 रुपये की प्राप्ति हुई है. विगत वित्तीय वर्ष 2013 – 14 में इस टैक्स मद में कुल एक करोड़ 40 लाख 57 हजार 675 रुपये निगम के खजाने में जमा हुए थे.
यह जानकारी नगर आयुक्त डॉ त्याग राजन एसएम ने दी. उन्होंने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2013 – 14 की तुलना में 2014 – 15 में नगर निगम को करीब दो गुणा की राशि होल्डिंग टैक्स के रूप में प्राप्त हुई है.
निगम के कोष में अचानक इस भारी वृद्धि का प्रमुख कारण शहरवासियों द्वारा बड़े पैमाने पर अपने – अपने मकानों का स्वकर निर्धारण करना एवं इस मद में बढ़ – चढ़कर बकाये टैक्स का भुगतान करना रहा है. नगर आयुक्त डॉ एसएम ने बताया कि इसके अलावे समय – समय पर निगम प्रशासन द्वारा बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजना एवं बकाये होल्ंिडग टैक्स की वसूली के लिए विभागीय कार्रवाई भी प्रमुख कारण रहा है.
उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2015 – 16 में होल्डिंग टैक्स प्राप्ति में और ज्यादा बढ़ोतरी के लिए नगर निगम द्वारा कई सकारात्मक पहल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 23 एवं 37 में सबसे ज्यादा होल्डिंग टैक्स की वसूली की गयी है. इन दोनों वार्डो से कुल 23 लाख 847 रुपये होल्डिंग टैक्स के रूप में ननि के खजाने में जमा किये गये हैं. उन्होंने बताया कि होल्डिंग टैक्स का सबसे ज्यादा संग्रह करने वाले टैक्स कलक्टरों को पुरस्कृत करने पर निगम विचार कर रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन