वित्तरहित शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार
Updated at : 05 Apr 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा के आह्वान पर शनिवार को वित्तरहित शिक्षकों ने इंटर कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. नालंदा कॉलेज, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज,एसयू कॉलेज, हिलसा,सोगरा प्लस टू हाइस्कूल सहित सभी केंद्रों पर वित्तरहित शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए नारे लगाये. मोरचा के जिलाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रसाद […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा के आह्वान पर शनिवार को वित्तरहित शिक्षकों ने इंटर कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. नालंदा कॉलेज, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज,एसयू कॉलेज, हिलसा,सोगरा प्लस टू हाइस्कूल सहित सभी केंद्रों पर वित्तरहित शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए नारे लगाये.
मोरचा के जिलाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिन्हा,महासचिव डॉ संगीता कुमारी, इंटर संघ के जिलाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र कुमार सिंह,प्रो विजय कुमार पांडेय,प्रो वीरेंद्र नाथ, प्राचार्य विजय कुमार, सुभाष प्रसाद सिन्हा, सत्यदेव प्रसाद,प्रो प्रभात कुमार,प्रो श्याम किशोर प्रसाद,प्रो सहदेव प्रसाद, प्रो केबी सिंह आदि ने सरकार से सेवा सामंजन,चार साल का बकाया अनुदान का एकमुश्त भुगतान करने, विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 50 से 60 को निरस्त करने,महाविद्यालय अधिग्रहण, घाटा अनुदान देने, प्रस्वीकृत इंटर कॉलेजों को सरकारीकरण करने की मांग की.
उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. 12 अप्रैल से वित्तरहित कर्मी आमरण अनशन करेंगे एवं 15 अप्रैल को पटना में प्रदर्शन व विधानसभा का घेराव करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




