24 पदों पर 48 अभ्यर्थी मैदान में

Updated at : 05 Apr 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
24 पदों पर 48 अभ्यर्थी मैदान में

बिहारशरीफ : जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के तहत शनिवार को निर्धारित नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. इस दौरान निगरानी समिति के सदस्य पद के अभ्यर्थी हरेंद्र पासवान ने अपना नामांकन वापस लिया. नामांकन वापसी के लिए निर्धारित होने के साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव में भाग आजमाने वाले सभी अभ्यर्थियों […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के तहत शनिवार को निर्धारित नामांकन वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गयी. इस दौरान निगरानी समिति के सदस्य पद के अभ्यर्थी हरेंद्र पासवान ने अपना नामांकन वापस लिया.
नामांकन वापसी के लिए निर्धारित होने के साथ ही निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव में भाग आजमाने वाले सभी अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गयी. संघ के 24 पदों के लिए अब 48 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गये हैं. जबकि निगरानी समिति सदस्य के तीन पदों के लिए मात्र तीन अभ्यर्थी ब्रजेंद्र कुमार,अजय कृष्ण व अकील अहमद के रहने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
इसी प्रकार पुस्तकालय समिति सदस्य के तीन पद के विरुद्ध तीन ही नामांकन प्राप्त होने के कारण चुनाव की नौबत नहीं आयी. निर्वाची पदाधिकारी ने निगरानी समिति सदस्य पद के अभ्यर्थी अजय कृष्ण,फोजैल इब्राहिम एवं हरेंद्र पासवान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
उम्मीदवारों की अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष के एक पद पर पांच,उपाध्यक्ष के तीन पद पर पांच,संयुक्त सचिव के तीन पद पर दस, सहायक सचिव के तीन पद पर सात एवं महासचिव के एक पद पर 09 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. वहीं कार्यकारिणी समिति के पांच पदों पर सात,ट्रेजर के एक पद पर 2 एवं ऑडिटर के एक पद पर चार उम्मीदवार चुनाव में भाग आजमायेंगे. वहीं अन्य अभ्यर्थियों के साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रभात कुमार रूखैयार,उपेंद्र सिंह, सीताराम सिंह, मनोज कुमार आजाद भी जनसंपर्क अभियान में जुट गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन