दस बाल मजदूरों को पुलिस ने कराया मुक्त
Updated at : 02 Apr 2015 12:43 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर : पुलिस ने दस बाल मजदूर को दलालों से मुक्त कराया है.सभी बाल मजदूरों को दलाल जयपुर भेजने की फिराक में थे.पुलिस को यह कामयाबी टटवासी समाज की सूचना पर मिली.पुलिस ने सूचना के तत्काल बाद आयुध कारखाने के मुख्य द्वार के पास से उस मैजिक सवारी गाड़ी को ही जब्त कर लिया,जिसमें बच्चों […]
विज्ञापन
राजगीर : पुलिस ने दस बाल मजदूर को दलालों से मुक्त कराया है.सभी बाल मजदूरों को दलाल जयपुर भेजने की फिराक में थे.पुलिस को यह कामयाबी टटवासी समाज की सूचना पर मिली.पुलिस ने सूचना के तत्काल बाद आयुध कारखाने के मुख्य द्वार के पास से उस मैजिक सवारी गाड़ी को ही जब्त कर लिया,जिसमें बच्चों को बैठाया गया था.
बच्चों को गिरियक के रास्ते पटना भेजने की तैयारी थी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रत्न किशोर झा ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में मौके से सईद आलम, मो सहवाज आलम,बी आलम व मो हशीम को गिरफ्तार किया है.इनके पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है.पुलिस गिरफ्तार हुए सभी चारों आरोपितों से बाल मजदूरों के संबंध में विशेष जानकारी ले रही है.
बताया जाता है कि दलाल बच्चों के अभिभावकों को आर्थिक प्रलोभन देकर काम कराने के लिए जयपुर सहित दूसरे प्रदेशों में भेजा करते हैं. इसके बदले इन्हें मोटी आमदनी होती है.पुलिस द्वारा सभी बच्चों से उनके पते की जानकारी लेकर उन्हें सकुशल घर भेजने की तैयारी में जुटी है. इस विशेष कार्रवाई में सर्किल इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिन्हा,श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अनुज शर्मा व उमा शंकर सिंह का अहम योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




