संपत्ति विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी
Updated at : 01 Apr 2015 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ (नालंदा) : संपत्ति विवाद में विरोधियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ले में मंगलवार को घटी. इस घटना में गांव निवासी राजो महतो, इनकी पत्नी देवंती देवी व पुत्री मीना देवी घायल हो गयी. घायलों को इलाज […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : संपत्ति विवाद में विरोधियों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ले में मंगलवार को घटी. इस घटना में गांव निवासी राजो महतो, इनकी पत्नी देवंती देवी व पुत्री मीना देवी घायल हो गयी. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. इस संबंध में संबंधित थाने में एक कांड दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हाल चकदीन +2 विद्यालय, अस्थावां का
बिहारशरीफ/अस्थावां (नालंदा) : अस्थावां प्रखंड के चकदीन +2 विद्यालय में विभागीय उपेक्षा के कारण विगत 14 वर्षो से बिना किसी शिक्षक के इंटरमीडिएट की पढ़ाई की जा रही है. अल्पसंख्यक विद्यालय होने के कारण यहां बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य विद्यार्थी भी पढ़ते हैं. विद्यालय को वर्ष 2001 में ही इंटरमीडिएट स्तर की पढ़ाई की स्वीकृति विभाग द्वारा प्रदान कर दी गयी थी, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त होने के कारण यहां अब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है.
विद्यालय के छात्र अरशीद फिरदौस तथा छात्र सिमरन परवीन ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की अब तक नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. विद्यार्थियों ने बताया कि जिले का सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां ट्यूशन-कोचिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है.
मजबूरीवश इस क्षेत्र के विद्यार्थी जैसे-तैसे अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. संपन्न परिवारों के छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई अन्यत्र भी पूरी करते हैं, लेकिन गरीब परिवार के बच्चों को काफी परेशानी हो रही है.
चकदीन माध्यमिक विद्यालय में भी विषयवार शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. विद्यालय की छात्र बिंदिया कुमारी, प्रिया कुमारी, चांदनी कुमारी आदि ने बताया कि कई प्रमुख विषयों गणित, अंगरेजी आदि के शिक्षक मौजूद नहीं रहने से इन विषयों की पढ़ाई बाधित हो रही है. विद्यालय में नामांकित लगभग साढ़े छह सौ छात्र-छात्राओं को इन विषयों की पढ़ाई ट्यूशन के माध्यम से पूरी करनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




