मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन आज
Updated at : 31 Mar 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नियोजित शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. जिले के नियोजित शिक्षकों का जत्था गांधी मैदान से प्रदर्शन करते हुए विधानमंडल के समक्ष अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे. बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के बैनर तले घटक संघ नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ एवं बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : नियोजित शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. जिले के नियोजित शिक्षकों का जत्था गांधी मैदान से प्रदर्शन करते हुए विधानमंडल के समक्ष अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे. बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघर्ष मोरचा के बैनर तले घटक संघ नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ एवं बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर धरना प्रदर्शन करेंगे.
नवनियुक्त माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा एवं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि घर बैठे वेतनमान की चाहत रखना बेमानी है. अपने हक के लिए निरंकुश तानाशाह सरकार के विरुद्ध सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है.
अन्यथा आने वाली कोई भी सरकार वेतनमान तो क्या मानदेय भी समुचित ससमय उपलब्ध नहीं करायेगी. इस बार करो या मरो, अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को घेराव कार्यक्रम में शिरकत करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




