पीट-पीट कर युवक की हत्या

Updated at : 29 Mar 2015 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
पीट-पीट कर युवक की हत्या

बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक एक युवक की हत्या पीट-पीट कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने शनिवार को छबिलापुर थाना क्षेत्र के राइस गांव के पास से युवक का शव बरामद किया है. छबिलापुर थानाध्यक्ष धर्मेद्र पासवान ने बताया कि अपराधियों […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अपराधियों ने एक एक युवक की हत्या पीट-पीट कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये. पुलिस ने शनिवार को छबिलापुर थाना क्षेत्र के राइस गांव के पास से युवक का शव बरामद किया है. छबिलापुर थानाध्यक्ष धर्मेद्र पासवान ने बताया कि अपराधियों द्वारा हत्या के दौरान युवक के लिंग काटने के भी प्रयास किया है, ऐसी जानकारी शव को देख कर थानाध्यक्ष द्वारा कही गयी है.

इस मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की हत्या किन अपराधियों द्वारा किस स्थान पर की गयी है. पुलिस कयास लगा रही है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर कर के साक्ष्य छुपाने के ख्याल से शव को उक्त स्थान पर ला कर फेंक दिया है.पुलिस को जिस स्थान से शव मिला है,वहां खून के कोई निशान नहीं पाये गये हैं.पुलिस द्वारा इस संबंध में एक कांड दर्ज कर शव को अपने अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन